सीधे कॉन्टेंट पर जाएं
प्रॉडक्ट की सुविधाएं

भरोसेमंद समाचार और जानकारी

समाचार और जानकारी

कई बार आप YouTube का इस्तेमाल ताज़ा खबरें देखने के लिए या किसी ऐसे विषय के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए करते हैं जिसमें आपकी दिलचस्पी है. खबरें, राजनीति, चिकित्सा, और विज्ञान से जुड़ी जानकारी ऐसा कॉन्टेंट होता है जिसमें खास तौर पर यह देखा जाता है कि स्रोत कितना सटीक और सही है. ऐसे कॉन्टेंट के लिए हम मशीन लर्निंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं. यह सिस्टम आपको पहले वह जानकारी दिखाता है जो भरोसेमंद स्रोतों से मिलती है और जिनका इस्तेमाल करके, आप सही फ़ैसले ले सकते हैं.

भरोसेमंद स्रोतों से मिली खबरें दिखाना

किसी विषय के बारे में खोजने पर आपको किस तरह के वीडियो दिखाए जाएंगे, यह तय करने के लिए हमारे मशीन लर्निंग सिस्टम कई तरह की बातों को ध्यान में रखते हैं. उदाहरण के तौर पर, वीडियो कितने काम का है या कितने लोगों ने उसे देखा है. हालांकि, खबरों और जानकारी के मामले में स्रोत का भरोसेमंद होना सबसे अहम होता है. इसलिए, हमारी पूरी कोशिश रहती है कि हम अपने प्लैटफ़ॉर्म पर लोगों को भरोसेमंद स्रोतों से मिलने वाली खबरें और जानकारी दिखाएं.

YouTube पर खबरों के लिए वॉच पेज

हमने YouTube पर एक वॉच पेज लॉन्च किया है, ताकि दर्शक किसी खबर के अलग-अलग पहलुओं को जानकर, उस पर अपनी राय बना सकें. इस पेज पर शामिल खबरें अलग और भरोसेमंद सोर्स से जुटाई जाती हैं.

अब किसी खास खबर से जुड़े वीडियो एक ही जगह पर कई फ़ॉर्मैट में आसानी से देखें, जैसे कि लाइव स्ट्रीम और Shorts वीडियो. दर्शकों को वॉच पेज पर ये सेक्शन दिखेंगे:

  • नए अपडेट, जिसमें किसी खबर का सबसे हालिया वीडियो कवरेज होगा
  • एक्सप्लेनेशन और कमेंट्री, जिसमें खबरों के विषय से जुड़ा अन्य कॉन्टेंट होगा
  • लाइव खबरें, जिसमें मौजूदा खबरों से जुड़ी लाइव स्ट्रीम होंगी
  • Shorts वीडियो, जिसमें लोग खबरों से जुड़े नए अपडेट फटाफट देख पाएंगे

दर्शक किसी खास खबर के वॉच पेज को , अखबार के आइकॉन वाले वीडियो पर क्लिक करके खोल सकते हैं. यह आइकॉन, YouTube होम पेज, खबरों के डेस्टिनेशन पेज या खोज के नतीजों में दिखता है.

*मॉक डिसप्ले. यह सिर्फ़ इलस्ट्रेशन के लिए है

ताज़ा खबर

जब आपके देश में कोई बड़ी घटना होती है, तो हमारी कोशिश होती है कि हम सबसे पहले आपको इसकी जानकारी दें. साथ ही, इससे जुड़ी भरोसेमंद जानकारी भी आप तक पहुंचाएं. ऐसे मामलों में, ताज़ा खबर की शेल्फ़ सीधे आपके होम पेज पर दिखती है. इस शेल्फ़ में देश के अहम मुद्दों से जुड़े वे वीडियो दिखाए जाते हैं जिन्हें खबर देने वाले भरोसेमंद स्त्रोतों ने जारी किया है.

*यह सुविधा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

किसी ताज़ा खबर के आने पर, आपको होम पेज पर ताज़ा खबरों की शेल्फ़ दिखेगी

YouTube यह कैसे तय करता है कि किस खबर को ताज़ा खबर के तौर पर दिखाना चाहिए?

आप भारी नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी अहम घटनाओं की ताज़ा खबरों के वीडियो, होम पेज पर देख सकते हैं. आपके देश से जुड़ी ताज़ा खबरें दिखाने के लिए, हम Google News पर भरोसा करते हैं. Google News से हमें ताज़ा खबरों के साथ-साथ, यह जानने में भी मदद मिलती है कि देश-दुनिया में क्या चल रहा है.

मुख्य खबरें

जब आप YouTube पर, खबरों से जुड़े विषयों के बारे में कुछ खोजते हैं, तो आपको अक्सर सबसे ऊपर दिखने वाले खोज नतीजे के पास, मुख्य खबरों का एक सेक्शन दिखता है. इस सेक्शन में CNN और Fox News जैसे भरोसेमंद स्रोतों से मिलने वाली खबरें दिखाई जाती हैं. अगर आप YouTube पर खबरें देखते या खोजते हैं, तो आपको होम पेज पर मुख्य खबरों की एक शेल्फ़ दिख सकती है. मुख्य खबरों की शेल्फ़ हर उम्र के लोगों को दिखती है. इसमें खबरों के उन स्रोतों से काम की खबरें दिखाई जाती हैं जो Google News की कॉन्टेंट की नीतियों का पालन करते हैं.

*यह सुविधा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

मुख्य खबरों की शेल्फ़ में, खोज के नतीजे देखते समय आपको वे खबरें पहले दिखेंगी जो भरोसेमंद स्रोतों से मिली हैं

भरोसेमंद स्रोतों से मिली खबरों को सबसे पहले दिखाना

हम खोज के नतीजों और "अगला वीडियो" पैनल में भरोसेमंद स्रोतों से मिली खबरों के वीडियो को सबसे पहले दिखाते हैं. ताज़ा घटनाओं की खबरों के साथ-साथ कुछ ऐसे विषय होते हैं जिन्हें लेकर गलत जानकारी फैलने की आशंका रहती है. ऐसे में, सही और प्रामाणिक जानकारी देना अहम हो जाता है, जैसे कि किसी बीमारी के रोकथाम के लिए टीके की जानकारी. ऐसे मामलों में, हम पूरी कोशिश करते हैं कि खोज के नतीजों में आपको विशेषज्ञों के वीडियो दिखाए जाएं. खासकर, उनके जो सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में काम करते हैं.

*यह सुविधा कुछ देशों में ही उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

खोज के नतीजों और "अगला वीडियो" पैनल में आधिकारिक स्रोतों से मिली खबरों के वीडियो को सबसे पहले दिखाया जाता है

किसी विषय से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना, ताकि आप सही फ़ैसले ले सकें

किसी भी विषय को समझने के लिए, उससे जुड़े संदर्भ को समझना बहुत ज़रूरी है. इसलिए, हम खोज के कुछ नतीजों और वीडियो के साथ, आपको उन नतीजों से जुड़ी सटीक जानकारी भी दिखाते हैं, ताकि आप खुद तय कर सकें कि आप YouTube पर जिन वीडियो को देख रहे हैं उनमें दिखाई गई चीज़ें कितनी सही हैं. ऐसा करने के लिए, हम YouTube पर जानकारी पैनल में कुछ घटनाओं, विषयों, और प्रकाशकों से जुड़ी लिखित जानकारी को हाइलाइट करते हैं. यह जानकारी हमें तीसरे पक्षों के स्रोतों से मिलती है.

पल-पल की खबरें

पल-पल बदलती खबरों के मामले में, जब अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाते, तो हम YouTube के खोज के नतीजों में, उन खबरों से जुड़े लेखों के लिंक दिखाते हैं. ऐसे लेख भरोसेमंद स्रोतों के हवाले से दिखाए जाते हैं. हम दर्शकों को यह भी याद दिलाते रहते हैं कि इन खबरों पर पल-पल नए अपडेट आ सकते हैं. खबरें दिखाने के लिए हम Google News की मदद लेते हैं.

*यह सुविधा कुछ देशों में ही उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

ताज़ा खबर की जानकारी देने वाले सूचना पैनल में, खबर देने वाले लेखों के लिंक शामिल होते हैं. ये लिंक, खोज के नतीजों के साथ दिखते हैं

तथ्यों की जांच

तथ्यों की जांच करने वाले हमारे पैनल, आपके खोज विषयों पर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध कराते हैं. ऐसा करने के लिए, वे तीसरे पक्षों के उन लेखों को हाइलाइट करते हैं जिनमें विषय से जुड़े तथ्यों की जांच पहले ही की जा चुकी होती है. इससे आपको यह तय करने में मदद मिलती है कि खबरों में किए गए दावे सही हैं या नहीं.

कोई विषय खोजने पर, तथ्यों की जांच करने वाला पैनल दिखेगा या नहीं, यह कई बातों पर निर्भर करता है. इन बातों में सबसे अहम यह है कि तीसरे पक्ष के किसी भरोसेमंद प्रकाशक का कोई ऐसा लेख मौजूद हो जिसमें तथ्यों की जांच पहले ही की जा चुकी हो. इसके अलावा, तथ्यों की जांच करने वाले ये लेख तब भी दिखते हैं, जब आप YouTube पर किसी खास दावे के बारे में कुछ खोजते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप "क्या लॉस एंजेलिस में तूफ़ान आया है" खोजते हैं, तो आपको ऐसे लेख दिख सकते हैं जिनमें पहले ही तथ्यों की जांच की जा चुकी होती है. हालांकि, अगर आप सिर्फ़ "तूफ़ान" खोजते हैं, तो हो सकता है कि आपको ऐसे लेख न दिखें.

तथ्यों की जांच करने वाले हमारे सूचना पैनल, तीसरे पक्ष के प्रकाशकों के उपलब्ध स्रोतों पर भरोसा करते हैं. साथ ही, तथ्यों की जांच करने के लिए, ये पैनल ClaimReview के टैगिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल करते हैं. सभी प्रकाशक इसमें हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए, उन्हें ClaimReview के लिए सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध व्यवस्थित डेटा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. साथ ही, उनके लिए यह भी ज़रूरी है कि वे तथ्यों की जांच करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्रोतों के नेटवर्क का हिस्सा हों या भरोसेमंद प्रकाशक हों.

*यह सुविधा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

तथ्यों की जांच: वे दावे खोज के नतीजों के साथ दिखते हैं जिनके तथ्यों की जांच हाल ही में हुई है

ऐसे विषय जिनके बारे में गलत जानकारी फैलने का खतरा होता है

कुछ ऐसे ऐतिहासिक और विज्ञान से जुड़े जाने-माने विषय होते हैं जिनके बारे में अक्सर गलत जानकारी फैलने का डर बना रहता है, जैसे कि “अपोलो 11”. ऐसे विषयों से जुड़े वीडियो और खोज के नतीजों के साथ-साथ, इन विषयों के बारे में ज़्यादा जानकारी देने वाले तीसरे पक्षों के लेख भी दिखाए जाते हैं. इसके लिए, हम तीसरे पक्ष के अलग-अलग स्रोतों से ली गई, विषय से जुड़ी जानकारी आपको देते हैं. इन स्रोतों में, वीडियो और खोज के नतीजों के साथ-साथ, Encyclopedia Britannica और Wikipedia भी शामिल हैं. इस सुविधा को आज़माने और इसे शुरू करने के लिए, हमने तीसरे पक्ष के स्रोतों पर आधारित कुछ विषयों का इस्तेमाल किया है.

विषय की जानकारी देने वाले पैनल में उन विषयों से जुड़े सामान्य लेख शामिल होते हैं जिनके बारे में गलत जानकारी आसानी से फैल सकती है. ये लेख, ऐसे विषयों के खोज के नतीजों के साथ दिखते हैं

YouTube पर COVID-19 या COVID-19 के टीके के बारे में खोज करने पर, आपको जानकारी वाले पैनल दिख सकते हैं. इन पैनलों में आपको विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे आधिकारिक स्रोतों से जानकारी पाने वाले लिंक दिखेंगे. कुछ देशों या इलाकों के लिए, COVID-19 के बारे में स्थानीय भाषा में जानकारी दिखेगी. यहां स्थानीय स्रोतों के लिंक मिलेंगे, जैसे कि स्वास्थ्य मंत्रालय और सेंटर्स फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल. यह पैनल, YouTube के होम पेज, COVID-19 से जुड़ी क्वेरी के खोज के नतीजों, और उस वॉच पेज पर दिखेगा जिस पर COVID-19 के बारे में वीडियो हैं. इन पैनलों का मकसद, COVID-19 या इसके टीके से जुड़ी तीसरे पक्ष की भरोसेमंद जानकारी को उपयोगकर्ताओं तक पहुंचना है. हालांकि, ये पैनल इस बात की ज़िम्मेदारी नहीं लेते कि किसी वीडियो में दी गई जानकारी सटीक है या नहीं.

*यह सुविधा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

COVID-19 की जानकारी देने वाले पैनल में, विश्व स्वास्थ्य संगठन या स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के लिंक शामिल होते हैं. इनकी मदद से, आप COVID-19 या COVID-19 के टीके के बारे में ज़्यादा जानकारी पा सकते हैं

प्रकाशक को मिलने वाले फ़ंड

प्रकाशकों की प्रमाणिकता जांचने में, उनको पैसे मुहैया करवाने वाले स्रोतों से जुड़ी जानकारी अहम होती है. इस जानकारी की मदद से, आप जागरूक दर्शक बन सकते हैं और प्रकाशक के दिखाए गए कॉन्टेंट की प्रामाणिकता का अंदाज़ा लगा सकते हैं. इसलिए, हम इन समाचार प्रकाशकों की दिखाई गई खबरों के साथ, सरकार या अन्य सार्वजनिक स्रोतों से इन्हें मिलने वाली फ़ंडिंग की जानकारी भी दिखाते हैं. हम एक हज़ार से ज़्यादा चैनलों पर जानकारी देने वाले पैनल उपलब्ध कराते हैं. इनमें प्रकाशकों को मिलने वाले फ़ंड के बारे में जानकारी दिखती है.

*यह सुविधा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

प्रकाशक को मिलने वाली फ़ंडिंग की जानकारी देने वाले सूचना पैनल से पता चलता है कि समाचार प्रकाशकों को सरकार से या सार्वजनिक तौर पर कितना फ़ंड मिलता है

स्वास्थ्य

जब आप COVID-19 जैसे किसी स्वास्थ्य से जुड़े विषय के बारे में YouTube पर खोज करते हैं, तो आपको जानकारी वाले पैनल दिख सकते हैं. इन पैनलों में आपको आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी दिखाई देगी. इन आधिकारिक स्रोतों में, विश्व स्वास्थ्य संगठन और दूसरे स्वास्थ्य मंत्रालय शामिल हैं. इन जानकारी वाले पैनलों में तीसरे पक्ष से मिली जानकारी शामिल होगी, जैसे कि बीमारी के लक्षण, इलाज, और उसकी रोकथाम की जानकारी. ज़्यादा जानकारी के लिए, आप तीसरे पक्ष की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं. कुछ देशों या इलाकों में, हो सकता है कि आपको ऐसे लिंक भी दिखें जिनके ज़रिए आप COVID-19 से जुड़े सवालों के जवाब देकर खुद की जांच कर सकते हैं. यह सुविधा Google या स्थानीय स्वास्थ्य विभाग देते हैं. आपके जवाबों के हिसाब से आपको बताया जाएगा कि आपके लिए किस तरह की मदद या मेडिकल देखभाल सही रहेगी.

*यह सुविधा कुछ ही देशों में उपलब्ध है. हालांकि, हम इसे और देशों में भी उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं.

*YouTube पर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सभी के लिए सही नहीं होती और न ही इसे किसी तरह की मेडिकल सलाह माना जा सकता है. अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी है, तो किसी डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें. अगर आपको लगता है कि आपकी तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें या स्थानीय आपातकालीन सेवा को कॉल करें.

स्वास्थ्य की जानकारी देने वाले सूचना पैनल में, आपको स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी दिखेगी