YouTube कैसे काम करता है
हमारा मकसद
सभी को अपनी बात कहने का मौका मिले और वे दुनिया से रूबरू हो सकें
हमारा मानना है कि सभी को अपनी बात कहने का हक है. हम यह भी मानते हैं कि एक-दूसरे की कहानियां सुनकर और कम्यूनिटी बनाकर हम इस दुनिया को बेहतर बना सकते हैं.
इस साइट को एक्सप्लोर करें और जानें कि YouTube ये काम कैसे करता है.
क्विक लिंक
नया क्या है
हमें अपनी कम्यूनिटी से लगातार यह फ़ीडबैक मिला है कि जनरेटिव एआई से बनाए गए कॉन्टेंट के मामले में पारदर्शिता बहुत ज़रूरी है. इसलिए, साल 2024 से हम ऐसे कॉन्टेंट पर एआई लेबल लगा रहे हैं जिनके बारे में क्रिएटर्स ने जानकारी दी है कि उन्हें बनाने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल किया गया है.
हर दिन, अरबों की संख्या में लोग अपने आस-पास की दुनिया के बारे में जानने-समझने के लिए YouTube का इस्तेमाल करते हैं. लोग किसी भी विषय की जानकारी पा सकते हैं और कुछ नया सीख सकते हैं. जैसे, क्लास के असाइनमेंट में मदद पाना, कोई विदेशी भाषा सीखना या किसी नए करियर के बारे में जानना. पिछले साल जून में, अमेरिका में सीखने-सिखाने वाले कॉन्टेंट को 5.5 अरब से ज़्यादा बार देखा गया.
YouTube एक ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां दुनिया भर के लोग, उन घटनाओं को समझने आते हैं जो उनकी ज़िंदगी को दिशा देती हैं. फिर चाहे वे ताज़ा खबरें हों या नागरिक विमर्श को बढ़ावा देने वाले मुद्दे. जैसे-जैसे एआई से कॉन्टेंट बनाने की टेक्नोलॉजी बेहतर हो रही है, लोगों की सोच पर असर डालने वाले प्रतिष्ठित लोगों को अपनी पहचान सुरक्षित रखने के लिए भरोसेमंद टूल की ज़रूरत महसूस हो रही है.
आज डबलिन में ग्रोइंग अप इन द डिजिटल एज समिट में, हमने Google.org के साथ मिलकर 2 करोड़ डॉलर का डिजिटल वेलबीइंग हब बनाने का एलान किया. यह किशोरों की डिजिटल वेलबीइंग पर ध्यान देने वाला इस तरह का पहला डिजिटल हब है.
पत्रकारों और पॉडकास्टरों की एक नई पीढ़ी YouTube पर खबरों को एक नया रूप दे रही है. हाल ही में, हमने अपने पहले इंडिपेंडेंट मीडिया समिट में ऐसे 50 से ज़्यादा लोगों को एक साथ एक मंच पर इकट्ठा किया.
Google और YouTube पिछले एक दशक से ज़्यादा समय से, बच्चों और किशोरों के लिए प्रॉडक्ट लॉन्च कर रहे हैं, उनकी मदद के लिए कई तरह के प्रोग्राम चला रहे हैं, और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए अपने प्लैटफ़ॉर्म पर पहले से मौजूद सुरक्षा के उपाय लागू कर रहे हैं. साथ ही, इन प्लैटफ़ॉर्म पर माता-पिता को ऐसे टूल और संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिनसे वे अपने परिवार के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से जुड़े सही फ़ैसले ले सकें. इस सेफ़र इंटरनेट डे पर, हम नए अपडेट शेयर कर रहे हैं. ये अपडेट, बच्चों और किशोरों को ऑनलाइन सुरक्षित रहने में मदद करेंगे.