एआई

YouTube ने शुरू से ही लाखों क्रिएटर्स को अपनी बातें शेयर करने, दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने, और कारोबार बढ़ाने का मौका दिया है. हमें खुशी है कि अब एआई की मदद से, क्रिएटर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने और अपने हर दिन के काम को आसान बनाने का मौका मिल रहा है.

हम जहां एआई की सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं यह भी पक्का कर रहे हैं कि कम्यूनिटी की सुरक्षा के लिए सही इंतज़ाम किए जाएं.

अपने जुनून को कमाई करने का ज़रिया बनाएं

YouTube ने दुनिया भर के लोगों को वीडियो देखने का एक नया अनुभव दिया है. यही वजह है कि यहां लाखों क्रिएटर्स ने लंबे समय तक चलने वाले कारोबार बनाए हैं. वीडियो की दुनिया में आए इस बदलाव से, क्रिएटर के लिए कमाई करने के तरीकों (क्रिएटर इकॉनमी) को किस तरह बढ़ावा मिला?

इस बारे में ज़्यादा जानें कि आने वाले समय में क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी क्या नया मोड़ लेकर आएगी

अब क्रिएटर्स तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं. वे अब:

1
अपने स्टूडियो खोल रहे हैं
2
लेखकों, संपादकों, और वीडियोग्राफ़र को काम पर रख रहे हैं
3
अच्छी क्वालिटी वाला ऐसा कॉन्टेंट बना रहे हैं जो करोड़ों लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी कर रहा है
4
पहचान बनाने और सफलता पाने में अगली पीढ़ी के क्रिएटर्स की मदद कर रहे हैं

बेहतर तरीके से काम करने की सुविधा का ऐक्सेस

एआई की मदद से काम करने वाले नए टूल, कॉन्टेंट बनाने के काम को आसान और बेहतर बना रहे हैं. इसलिए, क्रिएटर्स अब इस प्रोसेस से जुड़े दूसरे अहम पहलुओं पर ज़्यादा ध्यान दे पा रहे हैं. आने वाले महीनों और सालों में, यह प्रोसेस और बेहतर होती जाएगी.

1

क्रिएटर्स, पहले से ही जेन एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं

सोर्स: Radius, मई 2024

YouTube लोगों की क्रिएटिविटी को कैसे बढ़ावा दे रहा है

हमारा मकसद लोगों की क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है, न कि एआई को उसकी जगह लाना. एआई, क्रिएटिविटी के क्षेत्र में एक नई टेक्नोलॉजी है. हम यह जानने के लिए बेताब हैं कि YouTube पर दर्शकों को बेहतर और नया अनुभव देने में इसकी क्या भूमिका रहेगी.

इस प्लैटफ़ॉर्म पर, क्रिएटर्स अलग-अलग फ़ॉर्मैट में नए और काम के वीडियो बना सकते हैं. हमारा मकसद, क्रिएटर्स को काम की सुविधाएं देना और दुनिया भर की कम्यूनिटी के लिए नए मौके उपलब्ध कराना है.

1

क्रिएटर्स फ़िलहाल क्रिएटिव कामों में मदद पाने के लिए, जेन एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं

सोर्स: Radius, मई 2024
उपलब्ध सुविधाएं
ऑटो डबिंग

इससे क्रिएटर्स को अपने वीडियो का आसानी से अनुवाद करने और नए दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलती है.

YouTube, एआई का इस्तेमाल ज़िम्मेदारी के साथ कैसे कर रहा है

हम एआई की क्षमता का इस्तेमाल करते हुए, यह भी पक्का करना चाहते हैं कि कम्यूनिटी के लिए सही सुरक्षा उपाय और ज़रूरी दिशा-निर्देश मौजूद हों. एआई के इस दौर में, हमारी नीतियों और प्रॉडक्ट का मकसद, क्रिएटिव लोगों को सशक्त बनाने और उनके कॉन्टेंट की सुरक्षा करने के साथ-साथ, YouTube कम्यूनिटी को सुरक्षित रखना है.

हमेशा की तरह, हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देश ही YouTube पर हर तरह के कॉन्टेंट के लिए बुनियादी नियम तय करते हैं. इसमें एआई से बनाया गया कॉन्टेंट भी शामिल है. हमारी कुछ खास नीतियां भी हैं जो एआई से बनाए गए कॉन्टेंट के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देश तय करती हैं. इनमें एआई का इस्तेमाल करके कॉन्टेंट बनाने की जानकारी देना और उसे लेबल करना शामिल है.

दर्शक जो कॉन्टेंट देखते हैं उन्हें उसकी सही जानकारी देने के लिए, हम क्रिएटर्स के लिए यह ज़ाहिर करना ज़रूरी बनाते हैं कि उन्होंने अपने वीडियो में असल जैसा दिखने वाला कॉन्टेंट बनाने या उसमें बदलाव करने के लिए एआई का इस्तेमाल किया है या नहीं. एआई से बनाए गए फ़ोटोरियलिस्टिक और अहम बदलाव वाले कॉन्टेंट के लिए लेबल, शॉर्ट वीडियो के वीडियो प्लेयर पर या लंबी अवधि के वीडियो में वीडियो के ठीक नीचे दिख सकते हैं. अन्य तरह के एआई कॉन्टेंट के लिए यह लेबल वीडियो के ब्यौरे में दिखेगा. इसमें ब्यूटी फ़िल्टर का इस्तेमाल करके किए गए मामूली बदलाव, ऐनिमेटेड किरदार वगैरह का इस्तेमाल शामिल है. अगर कोई क्रिएटर, कॉन्टेंट बनाने में एआई के इस्तेमाल की जानकारी नहीं देता है, लेकिन हमारे सिस्टम को इसका पता चल जाता है, तो हम अपने-आप लेबल जोड़ सकते हैं. क्रिएटर्स, YouTube Studio में जाकर इन लेबल को मैनेज कर सकते हैं. हालांकि, अगर सिस्टम को पक्के तौर पर लगता है कि कॉन्टेंट को एआई से बनाया गया है, तो क्रिएटर्स इन लेबल को नहीं हटा पाएंगे.

हमने अपने निजता मानकों में कुछ अहम बदलाव भी किए हैं. इससे निजता से जुड़ी शिकायत की प्रोसेस के तहत, एआई से बनाए गए या किसी भी अन्य तरह के अप्राकृतिक या छेड़छाड़ करके बनाए गए ऐसे कॉन्टेंट को हटाने का अनुरोध किया जा सकता है जिसमें किसी भी तरह से व्यक्ति की पहचान ज़ाहिर हो रही हो. इसमें उसके चेहरे या आवाज़ का इस्तेमाल करना भी शामिल है. इसका मतलब यह नहीं है कि YouTube ऐसे हर कॉन्टेंट को हटा देगा. ऐसे अनुरोधों की समीक्षा करते समय, हम कई बातों पर ध्यान देते हैं. जैसे, क्या कॉन्टेंट कोई पैरोडी या व्यंग्य है, क्या अनुरोध करने वाले व्यक्ति की साफ़ तौर पर पहचान हो रही है या फिर क्या उसमें किसी सरकारी अधिकारी या जानी-मानी हस्ती को दिखाया गया है. ऐसे मामलों में, कॉन्टेंट हटाने के ज़्यादा कड़े मानक लागू हो सकते हैं.

1

क्रिएटर्स चाहते हैं कि जेन एआई का इस्तेमाल करके बनाए गए कॉन्टेंट को सोशल मीडिया और वीडियो प्लैटफ़ॉर्म पर ज़िम्मेदारी के साथ पोस्ट करने के लिए, ज़रूरी दिशा-निर्देश तय किए जाएं

सोर्स: Radius, मई 2024
एआई की मदद से कॉन्टेंट को कैसे मॉडरेट किया जाता है

YouTube ने कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए, हमेशा ही लोगों की मदद लेने के साथ-साथ मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया है. हमारे सिस्टम में मौजूद, डेटा की कैटगरी तय करने वाले एआई बड़े पैमाने पर ऐसे कॉन्टेंट की पहचान करते हैं जिसने शायद हमारी नीतियों का उल्लंघन किया हो. इसके बाद, समीक्षा करने वाले लोग यह तय करते हैं कि कॉन्टेंट ने वाकई नीतियों का उल्लंघन किया है या नहीं. एआई के इस्तेमाल से, हमारे कॉन्टेंट मॉडरेशन सिस्टम अब लगातार पहले से ज़्यादा सटीक जानकारी दे रहे हैं और तेज़ी से काम कर रहे हैं.

हम टेक्नोलॉजी और मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी दूसरी कंपनियों के साथ भी काम करते हैं, ताकि ज़िम्मेदारी के साथ जेन एआई के इस्तेमाल के लिए नियम और मानक तय किए जा सकें. इनमें टेक अकॉर्ड ऑन डिसेप्टिव एआई इलेक्शन कॉन्टेंट (एआई की मदद से बनाए गए, धोखाधड़ी या गुमराह करने वाले चुनावी कॉन्टेंट को रोकने के लिए तकनीकी समझौता) और C2PA भी शामिल हैं.

पार्टनरशिप को प्राथमिकता

YouTube पर हम यह पक्का करते हैं कि हमारे क्रिएटर्स और पार्टनर बदलाव के इस दौर में भी कामयाब हों. इसके लिए, हम उन्हें ऐसे एआई टूल उपलब्ध कराते हैं जो निजता का ध्यान रखते हुए, क्रिएटिव कामों में उनकी मदद करें. जैसे, ऐसे टूल जिनका इस्तेमाल करते समय उपयोगकर्ता यह तय कर सकें कि उनके चेहरे और आवाज़ का इस्तेमाल किस तरह किया जाए.

इसके लिए, हमने वीडियो में चेहरे को पहचानने और मैनेज करने वाली टेक्नोलॉजी डेवलप की है. इसमें Content ID के अंदर, एआई से तैयार की गई आवाज़ को पहचानने वाली नई टेक्नोलॉजी भी शामिल है. इसकी मदद से पार्टनर YouTube पर, एआई से बनाए गए उस कॉन्टेंट का अपने-आप पता लगा सकते हैं और मैनेज कर सकते हैं जिसमें उनके गाने की आवाज़ की नकल की गई हो.

एक जैसा होने की पहचान अपनी तरह का पहला टूल है जो Content ID की तरह ही काम करता है, लेकिन यह चेहरे और आवाज़ की पहचान करता है. यह टूल एआई से बनाए गए कॉन्टेंट में किसी व्यक्ति का चेहरा और आवाज़ ढूंढता है. कोई मैच मिलने पर, जैसे कि किसी व्यक्ति के चेहरे का डीपफ़ेक मिलने पर, वह व्यक्ति कॉन्टेंट की समीक्षा कर सकता है और अगर कॉन्टेंट हमारे निजता से जुड़े दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो वह उसे हटाने का अनुरोध कर सकता है.
 
हमेशा की तरह, हम अपनी टेक्नोलॉजी को लगातार बेहतर बनाने और उसमें नए बदलाव करने की कोशिश जारी रखेंगे. हमारा मकसद यह पक्का करना है कि इस टेक्नोलॉजी से मिलने वाले ज़बरदस्त फ़ायदों और हमारी कम्यूनिटी की सुरक्षा के बीच सही तालमेल बना रहे.

ज़्यादा एक्सप्लोर करें

ज़िम्मेदारी के साथ एआई का इस्तेमाल करने का हमारा तरीका
एआई और क्रिएटर्स: क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजी का भविष्य
एआई टेक्नोलॉजी के लिए, म्यूज़िक इंडस्ट्री के साथ पार्टनरशिप करने से जुड़े हमारे सिद्धांत
क्रिएटर्स और कलाकारों को सुरक्षित रखने के लिए टूल
ऐडवांस और ज़्यादा कंट्रोल देने वाले एआई टूल बनाने के लिए, Creative Artists Agency के साथ पार्टनरशिप