हमारे कम्यूनिटी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले कॉन्टेंट
को
ऑटोमेटेड डिटेक्शन सिस्टम और लोगों की शिकायतों की मदद से
फ़्लैग किया जाता है
— ऐसे ज़्यादातर कॉन्टेंट का पता सिस्टम अपने-आप लगा लेता है —
हम यह पक्का करने की पूरी कोशिश करते हैं कि नीति का उल्लंघन
करने वाले कॉन्टेंट को हटाए जाने से पहले, लोग उसे या तो बिलकुल
न देख पाएं या कम से कम देखें.
अगर किसी कॉन्टेंट का मुख्य मकसद शिक्षा, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञान
या कला
(ईडीएसए)
से जुड़ा हो और वह कॉन्टेंट लोगों के हित में हो, तो उसे अपवाद
के तौर पर हमारे प्लैटफ़ॉर्म पर दिखाया जा सकता है.
YouTube पर विज्ञापन दिखाने के दौरान, ब्रैंड अपने कारोबार से
जुड़े हितों की सुरक्षा के लिए हम पर भरोसा करते हैं.
उनके भरोसे पर खरा उतरने के लिए, हमारे पास विज्ञापन देने वालों
के लिहाज़ से अच्छे वीडियो बनाने के दिशा-निर्देशों का एक सेट है.
YouTube Partner Program (YPP)
में शामिल क्रिएटर्स के लिए, इन दिशा-निर्देशों का पालन करना
ज़रूरी है. इससे उन्हें अपने चैनल के कॉन्टेंट पर विज्ञापन
दिखाने और उससे जनरेट होने वाले रेवेन्यू का हिस्सा पाने में मदद
मिलती है.